Home » हरियाणा » 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर काबू।

5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर काबू।

Facebook
Twitter
WhatsApp
133 Views
 सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सदर थाना पुलिस की ने करीब एक लाख रूपए की 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को भी कंगनपुर सिरसा क्षेत्र काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सप्लायर आरोपी की पहचान विशाल पुत्र रामवेश कुमार निवासी प्रेम नगर सिरसा के रूप में हुई है । गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को एवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने कंगनपुर क्षेत्र से एक अन्य आरोपी जोगिंदर उर्फ काला के कब्जा से 5 किलो 100ग्राम गांजा बरामद कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त गांजा विशाल पुत्र रामवेश कुमार निवासी प्रेम नगर सिरसा से लेकर आया था । थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच के दौरान सदर थाना पुलिस ने कंगनपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *