युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा हरियाणवी संस्कृति के विकास के लिए 28 से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय महोत्सव ‘रत्नावली’ में राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा की टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों से आई हुई 21 टीमों को पछाङ कर साहित्यिक ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि हर्षदीप, सुमित पारीक व देवांश कौशिक की टीम ने सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. स्मृति कंबोज, डॉ. कर्मजीत कौर, डॉ. सीमा रानी, डॉ. सविता, डॉ. राज सिहाग, डॉ. पूनम सेठी, डॉ. शोभा रानी के कुशल मार्गदर्शन एवं संगीत विभाग के श्री कर्मवीर कौशिक के नेतृत्व में ‘रत्नावली’ कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया व प्रतियोगिता के सभी चरणों को पार करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट सफलता के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने टीम के प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ साहित्यिक ओवरऑल ट्रॉफी भी प्रदान की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रौ. हरजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि समिति के सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी हर्षदीप व उनकी टीम ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के युवा महोत्सव- 2024 में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
कुविकु ‘रत्नावली’ में जीएनसी के विद्यार्थियों ने लहराया विजयी परचम
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026