Home » हरियाणा » राहुल गांधी के आरोप राजनीतिक हताशा से प्रेरित: एडवोकेट यतींद्र सिंह

राहुल गांधी के आरोप राजनीतिक हताशा से प्रेरित: एडवोकेट यतींद्र सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
116 Views

सिरसा। भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा हाल ही में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके ये सभी आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा से प्रेरित हैं। यह कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत बन चुकी है कि जब भी चुनाव में जनता उन्हें नकार देती है, तो वे लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख पर प्रश्नचिह्न लगाने लगते हैं। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हार का कारण किसी प्रकार की वोट चोरी नहीं, बल्कि उसकी अपनी नीतिगत विफलता, गुटबाजी और भ्रमित नेतृत्व है। जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ चुकी है। हर चुनाव के बाद राहुल गांधी अपनी हार स्वीकार करने के बजाय नए बहाने गढ़ते हैं। कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, कभी चुनाव आयोग को दोष देते हैं और अब वोट चोरी का नया बहाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। एडवोकेट सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव में हुई जीत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की जीत है यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है जिन्हें लोगों ने पसंद किया है, जबकि दूसरी तरफ  हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। पार्टी के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं, जिसके कारण कांग्रेस पूरी तरह रसातल में पहुंच चुकी है। अब राहुल गांधी को दूसरों पर आरोप लगाने की बजाय अपनी पार्टी की आंतरिक कमजोरियों और नेतृत्वहीनता पर गंभीर मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले आगामी चुनावों से पहले ही राहुल गांधी तथा तथाकथित महागठबंधन अपनी संभावित हार से भयभीत हैं और पहले से ही बहाने बनाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। जब कांग्रेस किसी राज्य में जीतती है तो उसे अपनी नीतियों की जीत बताती हैए और जब हारती है तो चुनाव आयोग, सरकार या वोट चोरी को दोष देती है। यही दोहरा मापदंड उनकी राजनीतिक परिपक्वता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने यह भी कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और सबसे पारदर्शी लोकतंत्र है। भारत का चुनाव आयोग निष्पक्षता और विश्वसनीयता का प्रतीक है, जो पूरी दुनिया के लिए एक रोल मॉडल है। कांग्रेस पार्टी को इन संस्थाओं की गरिमा का सम्मान करना चाहिएए न कि अपनी राजनीतिक हताशा में उन्हें कलंकित करने का प्रयास। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चाहिए कि वे परिवारवाद, तुष्टिकरण और अवसरवादी राजनीति छोडक़र अपनी पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण पर आत्ममंथन करें। जब तक कांग्रेस अपने भीतर सुधार नहीं करती, तब तक उसकी हार का सिलसिला जारी रहेगा। अंत में एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की मर्यादा और संस्थाओं की साख को सर्वोपरि मानती है। कांग्रेस पार्टी को निराधार आरोपों की राजनीति छोडक़र लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *