Home » हरियाणा » जिला पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए की 52 ग्राम 121 मिलीग्राम हेरोइन सहित चार युवकों को दबोचा ।

जिला पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए की 52 ग्राम 121 मिलीग्राम हेरोइन सहित चार युवकों को दबोचा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
128 Views
सिरसा…………… सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार नशा तस्करों को करीब 5 लाख रुपए की 52 ग्राम 121 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ममेरां रोड़ ऐलनाबाद से पशु चिकित्सालय ऐलनाबाद की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब नमस्ते चौक ऐलनाबाद के नजदीक पहुंची तो सामने से दो नौजवान युवक आते हुए दिखाई दिए जिन्होंने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार उक्त दोनों युवकों को काबू कर वापस मुड़कर भागने का कारण पूछा तो संतोषजनक जबाव नही दे पाए । पुलिस पार्टी ने जब राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उक्त दोनों युवकों की तलाशी ली तो बुटा सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलंवत सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द के कब्जा से 20 ग्राम 29 मिलीग्राम हेरोइन मिली जबकि आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ बब्बू पुत्र दलबीर सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द के कब्जा से 15 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शहर थाना सिरसा के कीर्ति नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार झांगिया उर्फ अजय कुमार पुत्र लाल चंद निवासी मेला ग्राउंड सिरसा को काबू कर उसके कब्जा से 10 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है । जबकि ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने मदन महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टी प्वाइंट तलवाड़ा रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र से मदन लाल पुत्र लाल चंद निवासी वार्ड़ नंबर 8 ऐलनाबाद के कब्जा से 7 ग्राम 54 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि सिरसा जिला से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *