Home » हरियाणा » गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस:

गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस:

Facebook
Twitter
WhatsApp
176 Views

मुख्यमंत्री का सिरसा प्रवास गुरुओं के प्रति सम्मान का प्रतीक: एडवोकेट यतींद्र सिंह
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी, सिरसा इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा आगमन की जानकारी भी दी, जोकि इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सिरसा पधार रहे हैं। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 नवंबर, 2025 को गांव रोड़ी से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नगर कीर्तन का शुभारंभ करेंगे। यह नगर कीर्तन 16 नवंबर तक सिरसा जिले में रहेगा तथा 24 नवंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र में इसका समापन होगा।
उन्होंने आगे बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के चार विभिन्न स्थानों से यात्राएं प्रारंभ होंगी, जो पूरे हरियाणा में विभिन्न धार्मिक स्थलों से होती हुई कुरुक्षेत्र पहुंचेंगी, जहां सभी यात्राओं का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी दिन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित लाइफ  एंड फिलॉसफी ऑफ  श्री गुरु तेग बहादुर विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और दर्शन मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा सत्य के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इन पावन आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लें और श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *