सिरसा। श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान के 490वें परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में चिलत नवमी-मिंगसर वदी नवमी, सं. 2042 तदानुसार 13 नवम्बर, 2025 वीरवार को बिश्नोई सभा, सिरसा के तत्वावधान में स्थानीय श्री गुरु जम्भेश्वर मन्दिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सभा प्रधान खेम चन्द बैनीवाल की अध्यक्षता में किया जाएगा। प्रचार सचिव डा. मनीराम सहारण ने बताया कि संत स्वामी विवेकानन्द के सान्निध्य में प्रात: हवन-यज्ञ व पाहल पश्चात, निर्माण दिवस, गुरू महाराज की शिक्षाओं व बिश्नोई पंथ पर परिचर्चा होगी। स्वामी जी अपने प्रवचनों, सारखी भजनों के माध्यम से धर्म-नियमों अनुसार जीवन यापन करने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने बताया कि चिलत नवमी के अवसर पर निर्वाण स्थली लाला सर साथरी में विशेष कार्यक्रम होता है तथा अन्य देश भर की सभी बिश्नोई संस्थाओं/मन्दिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। सिरसा मन्दिर में इस दिन स्थानीय समाज-जनों के अतिरिक्त आस पास के गांवों व ढाणियों के लोग भी शिरकत करते हैं। हवन-यज्ञ में आहुति देकर पाहल ग्रहण करके तथा प्रबंधन साखी-भजन श्रवण पश्चात धर्म-नियमों पर चलने का संकल्प लेते हैं। अन्त में प्रसाद ग्रहण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होता है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लें।
चिलत नवमी पर बिश्नोई मन्दिर, सिरसा में होंगे धार्मिक आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026