Home » हरियाणा » 49 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले का सप्लायर काबू ।

49 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले का सप्लायर काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
143 Views
सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सदर थाना पुलिस की मल्लेकां पुलिस चौकी ने करीब पांच लाख रूपए की 49 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर को भी गांव कोटली क्षेत्र काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सप्लायर आरोपी की पहचान गुरुपेज उर्फ गुरुभेज पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी गांव कोटली जिला सिरसा के रूप में हुई है । गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2024 को पुलिस ने मल्लेकां क्षेत्र से दो अन्य आरोपी जगसीर उर्फ शीरा व कुलदीप सिंह उर्फ किपा के कब्जा से 49 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन कुलदीप सिंह उर्फ कृपा पुत्र प्रेम सिंह निवासी मोहन वाले चुग,बलेलकामल, जिला फाजिल्का पंजाब,व जगसीर उर्फ शीरा पुत्र मलकीत सिंह निवासी मंलेका जिला सिरसा से लेकर आया थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच के दौरान सदर थाना की मल्लेकां पुलिस चौकी ने सप्लायर आरोपी को गांव कोटली में दबिश देकर काबू कर लिया थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर जिला सिरसा जैल मे भेजा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *