निबंध लेखन में प्रीति प्रथम व ममता द्वितीय स्थान पर
आज राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू बाला के कुशल संयोजन में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के लोकसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि राजनीति विज्ञान विषय परिषद के बैनर तले आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां’ व ‘एक देश एक चुनाव’ आदि विषयों पर आधारित निबंधों में अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विजेताओं का चयन लेखन कौशल, तर्क,भाषा एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में प्रीति, एमए द्वितीय वर्ष, ममता, एमए द्वितीय वर्ष एवं खुशी व नीरज एमए द्वितीय वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मंजू बाला व डॉ. संजीत ने निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी व प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राजनीतिक विज्ञान विषय परिषद विद्यार्थियों को समाज और शासन की गहराई की समझ प्रदान करता है।
जीएनसी में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


