Home » हरियाणा » लाखों रुपए की 57 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवक काबू ।

लाखों रुपए की 57 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
141 Views
सिरसा……..पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे महा अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है । आमजन के सहयोग और सिरसा पुलिस की मुस्तैदी से नशा तस्करों का सिरसा पुलिस की नजरों से बचपाना मुश्किल हो गया है । इसी कड़ी के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 57 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि सेल की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव तलवाड़ा से गांव दया सिंह थैहड़ की तरफ जा रही थी । इस दौरान गांव दया सिंह थैहड़ के नजदीक पंहची तो सामने गली में से मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान युवक खड़े दिखाई दिए । उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस पार्टी ने उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर भागने का कारण पूछा तो दोनों युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाए । पुलिस पार्टी ने उक्त युवकों को मोटरसाइकिल सहित काबू कर राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में तलाशी ली तो आरोपी विनोद कुमार पुत्र इसर राम निवासी ठोबरियां के कब्जा से 11 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई जबकि दूसरे आरोपी भाग सिंह उर्फ भागा पुत्र दलबीर सिंह निवासी दया सिंह थैहड़ के कब्जा से 45 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । दोनों आरोपियों के कब्जा से लाखों रुपए की कुल 57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *