सिरसा…..पुलिस अधीकक्ष दीपक सहारण ने कहा कि सिरसा पुलिस लगातार नशा
तस्करों की धरपकड़ कर रही,जिसके काफी सार्थक परिमाण सामने आ रहे है । नशा
तस्करों का पुलिस की नजरों से अब बचपाना मुश्किल है,नशा तस्कर या तो नशे
का कारोबार करना छोड़ दें या सिरसा जिला छोड़ दे,अन्य नशा तस्करों को
किसी भी किमत पर बख्या नही जाएगा । नशा तस्करों की असली जगह जेल में है ।
उन्होंने बताया कि जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम इंस्पेक्टर
धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 5 की तरफ जा रही थी
। इस दौरान सामने से एक नौजवान युवक अपने हाथों में प्लास्टिक का पॉलीथिन
लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को
देखकर अचानाक वापस मुड़कर छिपने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के
आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी
में प्लास्टिक पॉलीथिन की तलाशी तो उसमें से 1 किलो 770 ग्राम गांजा
बरामद हुआ । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी
की पहचान राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद के रुप में
हुई है । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के
खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच
शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश
कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गांजा तस्करी के इस
नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ
कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने पुलिस प्रशासन की और से आमजन से आह्वान
करते हुए कहा कि जिला पुलिस कि द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही,मुहिम
में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें तथा अपने आसपास नशा बेचने वालों
की सूचना निसंकोच होकर 8814056100 पर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिरसा में नशा
जड़मूल से समाप्त करना ही हमारा पहला उदेश्य ।
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 1किलो 770 ग्राम गांजा सहित एक युवक को दबोचा ।
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026