सिरसा…….. जिला पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे
विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना सिरसा
पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चतरगढ़ पट्टी
सिरसा क्षेत्र में स्थित एक घर में बनी दुकान के गल्ले से 9300 रूपए की
नगदी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक अन्य आरोपी युवक को काबू कर लिया
है । इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया की चतरगढ़ पट्टी सिरसा निवासी कृष्ण
कुमार पुत्र सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर में
ही करियाने की दुकान करता है,और घर में खाना खाने के लिए गया था । इस
दौरान दो अज्ञात युवक आए और दुकान में घुसकर गल्ले से 9300 रूपए की नगदी
निकाल कर मौका से फरार हो गए । पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन
सिरसा में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । थाना प्रभारी ने
बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण
सुराग जुटाते हुए एक अन्य आरोपी राहुल पुत्र बजरंगदास निवासी वार्ड नंबर
31 नजदीक तुलसी करियाणा स्टोर चतरगढ़ पट्टी सिरसा के रूप में हुई है ।
गौरतलब है सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी नवीन कुमार उर्फ साहिल
पुत्र राकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था । उन्होंने बताया कि
गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही
चोरी की वारदात अंजाम दिया था ।
सिविल थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश
कर न्यायिक हिरासत मे जिला जेल भेजा गया है ।
दुकान से नगदी चोरी करने के मामले में एक अन्य आरोपी काबू ।
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026