Home » हरियाणा » गांव बणी से 7 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू ।

गांव बणी से 7 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
130 Views

सिरसा…….पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के
खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए
सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बणी क्षेत्र से
मोटरसाइकिल सवार एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन
सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा
प्रभारी  सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि सीआई सिरसा कि एक पुलिस
टीम गांव बणी की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बणी में
पंहुची तो सामने गली में से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया
। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने
का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित
अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 6 मिलीग्राम
हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान
कुलदीप उर्फ किपा पुत्र रूप सिंह निवासी चंडीगढ़िया मोहल्ला गांव बणी
जिला सिरसा के रुप में हुई है । सिरसा सीआईए प्रभारी ने बताया कि
गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के
तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है ।  उन्होंने बताया कि गिरफ्तार
किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि
के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नटवर्क से जुड़े अन्य
लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की
जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *