Home » हरियाणा » हड़ताल को अवकाश अवधि घोषित करने पर क्लेरिकल एसोसिएशन ने सरकार का जताया आभार

हड़ताल को अवकाश अवधि घोषित करने पर क्लेरिकल एसोसिएशन ने सरकार का जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
118 Views

सिरसा। क्लेरिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान साहिल बागड़ी ने एक प्रेस बयान में कहा कि लंबे समय से क्लेरीकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी (सीएडब्ल्यूएस) हरियाणा के नेतृत्व में हरियाणा के सभी विभागों, बोर्ड निगमों व विश्वविद्यालयों के सम्पूर्ण लिपिकीय संवर्ग अपने सम्मान जनक वेतनमान के लिए संघर्षरत हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के समस्त लिपिकीय संवर्ग पिछले वर्ष 12 से 16 अगस्त 2024 तक हड़ताल पर थे। 16 अगस्त 2024 को चुनावों की घोषणा होने पर इस हड़ताल को स्थगित किया गया था। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी, हरियाणा तथा भारतीय मज़दूर संघ के सांझे प्रयास के उपरांत हरियाणा सरकार ने इस हड़ताल अवधि को अवकाश अवधि मानने के आदेश जारी किए हैं, जिसके लिए क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा तथा हरियाणा के सभी विभागों बोर्ड निगमों व विश्वविद्यालयों के लिपिकीय संवर्ग भारतीय मज़दूर संघ तथा हरियाणा सरकार का आभार प्रकट करती है तथा आशा करती है कि सरकार जल्द ही हरियाणा के सम्पूर्ण लिपिकीय संवर्ग के वर्षों से लंबित वेतनमान की विसंगतियों को दूर करके हरियाणा के लगभग 30 हज़ार लिपिकीय संवर्ग को उनका हक़ सौग़ात के रूप में देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेल्फेयर सोसायटी, हरियाणा भारतीय मज़दूर संघ से पूर्व की भांति उम्मीद करती है कि वे इस सम्मान जनक वेतनमान की लड़ाई में हरियाणा के सम्पूर्ण लिपिकीय संवर्ग का पूर्ण सहयोग व समर्थन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices