Home » हरियाणा » सिरसा की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सांसद सैलजा ने की दो वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग

सिरसा की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सांसद सैलजा ने की दो वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
159 Views

 

चंडीगढ़, 15 नवंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने सिरसा में चट्टरगढ़पट्टी पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज और कोर्ट रोड पर प्रस्तावित अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए केंद्र सरकार, रेलवे मंत्रालय और हरियाणा सरकार से दो अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तत्काल विकसित करने की मांग की है।
मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि निर्माण कार्यों के चलते शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग बंद होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। सारे हल्के और भारी वाहन नगर के बीच से होकर निकाले जाए रहे है। ऐसे में भीड़भाड़, लंबा जाम, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं में बाधा, तथा छोटे वाहनों के तंग गलियों से होकर गुजरने की मजबूरी जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। यातायात जाम के चलते ऐसा लगता है कि जैसे की गति थम सी गई हो। सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस वालों को होती हैै जिन्हें रास्ता नहीं मिल पाता और मरीज की जान खतरे में रहती है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा जैसे बड़े शहर में यह स्थिति चिंताजनक है और जनजीवन पर सीधा असर डाल रही है। निर्माण कार्य महत्वपूर्ण हैं, परंतु इनके बीच जनता को राहत देना सरकार की जिम्मेदारी है। सांसद ने सरकार के समक्ष दो मुख्य मांगें रखते हुए कहा है कि चत्तरगढ़ पट्टी पुल और कोर्ट रोड अंडरब्रिज का काम पूरा होने तक शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए दो अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाए जाएं, ताकि छोटे और मध्यम वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके। पुराने चत्तरगढ़ पट्टी रेलवे लेवल-क्रॉसिंग को छोटे वाहनों के लिए सीमित समय और सुरक्षा व्यवस्था के साथ अस्थायी रूप से खोला जाए, जिससे ट्रैफिक दबाव तत्काल कम हो सके। सांसद ने कहा कि समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय, हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन को संयुक्त रूप से हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान निकालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *