एमडी ने दिया कर्मचारियों को जल्द समस्याएं दूर करने का आश्वासन
सिरसा। ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन मुख्यालय हिसार की परिचय बैठक यूएचबीवीएन के मुख्यालय में देवेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। प्रशासन की ओर से मीटिंग मनीराम शर्मा एमडी यूएचबीवीएन के साथ व उनके शीर्ष अधिकारी चीफ आप्रेशन, चीफ एडमिन, एसई, एच आर वित्त्त विभाग व उनके अधीनस्थ कर्मचारी शामिल हुए। यूनियन की तरफ से देवेंद्र सिंह हुड्डा, चेयरमैन, सुरेश राठी राज्य प्रधान, राजेंद्र राणा महासचिव, सुरेंद्र यादव कैशियर, सन्दीप सहारण खेदड़ राज्य उपप्रधान, सुदामपाल राज्य उपप्रधान, लोकेश कुमार, सरोज दहिया, रेनू रानी, बलदेव सैनी आदि उपस्थित रहे। मीटिंग अच्छे सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। मीटिंग के दौरान एम डी ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना व यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों को जायज माना। परिचय मीटिंग के साथ-साथ कर्मचारियों की कुछ मांगों को लागू करने पर भी बातचीत हुई व जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। जिन प्रमुख मुद्दों पर वार्ता हुई उनमें ए एल एम की प्रमोशन का पीरियड 5 साल की बजाय दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण की तर्ज पर 2 साल किया जाए , यूएचबीवीएन में चतुर्थ श्रेणी के एंप्लाइज को तृतीय श्रेणी की प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी जबकि योग्यता उच्च क्वालिटी की थी, उस पर भी दोबारा से पॉलिसी को दुरुस्त किया जाए। यूएचबीवीएन में कोमन कैडर के प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी, जबकि अन्य यूटिलिटी में प्रमोशन जारी है, इस पर भी एमडी ने जल्द समाधान करने का यूनियन को आश्वासन दिया, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी में लगाई गई शर्तों के बारे में भी वार्ता हुई व इसका एक मेमोरेंडम बनाकर बिजली की स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों व सरकार के पास भेजा जाएगा, बिजली का नेचर ऑफ वर्क अन्य विभागों से अलग है, इसको भी जल्द करवाने का समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। यूएचबीवीएन में नए लगे 2024 के ए एल एम व एस ए को वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं दी जा रही थी, उसे भी जल्द लागू किया जाएगा। यूएचबीवीएन से डीएचबीवीएन में डेपुटेशन पर आए एलडीसी की समय सीमा बढ़ाई जाएगी। यूएचबीवीएन में महिला कर्मचारियों को हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई महिला दिवस पर 25 आकस्मिक अवकाश पर जल्द लेटर जारी किया जाएगा। लाइनों पर दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारियों के आश्रितों को क्वालिफिकेशन योग्यता के आधार पर नौकरी देने के लिए भी उच्च अधिकारियों के पास कैसे बनाकर भेजा जाएगा व तृतीय श्रेणी में भी नौकरी देने के लिए प्रावधान किया जाएगा। कर्मचारियों की लोकल एडजस्टमेंट के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तर्ज पर अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन को पावर दी जाएगी। कच्चे कर्मचारियों व उनके आश्रितों के मेडिकल बिलों में आई परेशानी के मद्देनजर उन्हें पास करवाने के लिए भी अधिकारियों को कहा गया है व जिन कच्चे कर्मचारियों के बिल लंबे समय से लंबित हैं, वह अपने अधिकारी के द्वारा रिकॉर्ड बनाकर ऊपर भेजने का कार्य भी करेंगे। यूनियन ने एचपीजीसीएल में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए एम डी एचपीसीएल को पत्र लिखा है। बाकी अन्य मुद्दों पर एमडी ने यूनियन प्रतिनिधियों को कर्मचारियों के मांग पत्र पर जल्द दोबारा बुलाकर वार्ता करने का आश्वासन दिया। यूनियन ने नीतिगत मुद्दों पर बिजली में ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में, रिस्क अलाउंस लागू करवाने व अन्य मांगों के समाधान करवाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचकूला के कार्यालय पर 26 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसमें तमाम प्रदेश के बिजली कर्मचारियों पर चढक़र शामिल होंगे और सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
मीटिंग में विद्युत कर्मचारियों की अनेक मांगों को लेकर बनी सहमति
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026