आज राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रीति मोंगा की अध्यक्षता एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू बाला के कुशल संयोजन में पर वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि राजनीति विज्ञान विषय परिषद के बैनर तले आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र पर आधारित प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद विवाद एवं निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश हित में योगदान पर अपने ज्वलंत विचार प्रस्तुत किये। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. जीतराम शर्मा, डॉ. अनीता मडिया, डॉ. मंजू बाला व डॉ. दीपावली ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, ज्योति व खुशी ने द्वितीय एवं कविता, प्रियंका व हरविंदर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंत में महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रीति मोंगा ने सभी विजेताओं को बधाई दी एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राजनीति विज्ञान विषय परिषद के सदस्यों की सराहना की।
जीएनसी में वाद-विवाद व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026