डबवाली
वर्धमान जैन युवक मंडल द्वारा आज वीरवार सुबह सर्दी में धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए रिफलेक्टर लगाओ अभियान चलाया गया। संस्था सदस्यों ने सिल्वर जुबली चौक के नजदीक सिरसा रोड पर वाहनों खासकर ट्रैक्टर ट्रालियों, फीटर रेहडों व अन्य वाहनों को रोककर रिफलेक्टर लगाए व चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। अभियान के तहत करीब 200 रिफलेक्टर विभिन्न वाहनों पर लगाए गए।
इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार ने भी वाहनों पर रिफलेक्टर लगाते हुए संस्था सदस्यों का सहयोग किया। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनकी पालना करने का आह्वान किया ताकि हादसों से बचा जा सके। वहीं, युवक मंडल के प्रधान दीपक जैन ने कहा कि सर्दी बढ़ने के साथ ही आगामी दिनों में धुंध भी बढ़ेगी। इस मौसम में वाहनों के दोनों और रिफलेक्टर लगा होना बहुत जरुरी है। इससे विजिबिल्टी कम होने के बावजूद दूर से वाहन नजर आने लगता है और हादसों को रोका जा सकता है। मौके पर उपप्रधान चमन जैन चिंका, सचिव दीपक जैन चीनू, सहमंत्री अमरीश राजा, कैशियर हर्ष जैन व परमवीर जैन सहित अन्य ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य किया।
वर्धमान जैन युवक मंडल ने वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026