– सिरसा रेलवे स्टेशन पर आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के तहत सांसद सुभाष बराला ने यात्रियों से किया संवाद
– आत्मनिर्भर भारत के वितरित किए पंपलेट, रेल सुविधाओं को लेकर यात्रियों से की चर्चा
सिरसा, 29 नवंबर।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी सोच व कुशल नेतृत्व में देश मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर हुआ है। हमें स्वदेशी उत्पाद अपनाकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पूर्ण योगदान देना है। इसलिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना जरूरी है।
सांसद श्री बराला शुक्रवार को दोपहर बाद आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के तहत सिरसा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने रेलवे यात्रियों को केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी और कोटा एक्सप्रेस तथा गोरखधाम एक्सप्रेस के यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर स्वदेशी अभियान के स्टीकर लगाए और पंपलेट भी वितरित किए। इस मौके पर चेयरमैन वेद फुला, मार्केट कमेटी की चेयरमैन इंद्रपाल जांगड़ा, पार्षद सुमन शर्मा, महामंत्री हनुमान कुंडू, अंबर, सुनील बामणिया, डा. सागर सिंह केहरवाला, अमरीक सिंह राही, कपिल सोनी एडवोकेट, श्याम बजाज, सरोज रानी, सुनीता सेठी, बोबी झुथरा, बिमला सिंवर, सुरेश पंवार, अंग्रेज सिंह, राघव गुप्ता व वीरेंद्र तिन्ना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सांसद सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवा से लेकर आमजन का सहयोग जरूरी है तभी 2047 में विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। सिरसा रेलवे स्टेशन का अमृत योजना के तहत नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी को जन आंदोलन बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार राष्ट्रहित के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। रेलवे सुविधाओं को बहुत अधिक सुधारा गया है, रेल सेवाओं में बढौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सरकार लगातार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नए सूक्ष्म उद्योगों और कृषि पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जिसके तहत तीन लाख तक का ऋण दिया जाता है। ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को ड्रोन संचालन और रख रखाव में प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना और और आजीविका के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति में जीवन स्तर को और उपर उठाने का है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत करने में दें योगदान: सांसद सुभाष बराला
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026