Home » हरियाणा » हेरोइन बरामदगी मामले का सप्लायर काबू ।

हेरोइन बरामदगी मामले का सप्लायर काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
140 Views
सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिंग थाना पुलिस ने 7 ग्राम 81 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर आरोपी को गांव भावदीन से गिरफ्तार किया है । गौरतलब है कि कि बीती 6 दिसंबर को सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव भावदीन
 क्षेत्र से रामलाल पुत्र ठाकुर दास निवासी भावदीन जिला सिरसा को 7 ग्राम 81 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया की उक्त हेरोइन नरेश कुमार पुत्र जयलाल निवासी भावदीन से लेकर आया था । डिंग थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान डिंग थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामलें में संलिप्त सप्लायर नरेश कुमार पुत्र जयलाल निवासी भावदीन को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices