सिरसा। मां अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहला जागरूकता अभियान चौधरी देवी लाल पार्क, ऑटो मार्केट रोड, सिरसा से शुरू किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरदार गुरिंदर सिंह गिल (भूतपूर्व सरपंच) गांव कंगनपुर ने भाग लिया एवं ट्रस्ट के प्रधान पंडित प्रभु दयाल शर्मा, सेक्रेटरी रेणुका शर्मा, अनिता कौशिक, दीपक शर्मा, चांद शर्मा, अमित कुमार, विकास बागड़ी, जोगिंदर सोनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पौधे लगा कर एवं वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पौधों के महत्व के बारे में बताना था। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक प्रतियोगिता पौधा लगाओ-धरा सजाओ और पाओ विशेष सम्मान का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने एवं अधिक जानकारी के लिए आप ट्रस्ट के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करे या 9466376275 नंबर पर व्हाट्सअप कर सकते हंै। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य करना और बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों एवं सिरसावासियों से ट्रस्ट के साथ जुडक़र समाज के लिए कार्य करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट से जुडऩे, सुझाव देने, सहयोग देने एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 94663-76275 नंबर पर संपर्क करें।
मां अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ऑटो मार्केट से शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026