Home » हरियाणा » डेढ़ माह से सीवरेज युक्त पानी पीने को मजबूर गली थानेदार वाली के बाशिंदे

डेढ़ माह से सीवरेज युक्त पानी पीने को मजबूर गली थानेदार वाली के बाशिंदे

Facebook
Twitter
WhatsApp
148 Views

सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित गली थानेदार वाली के बाशिंदे पिछले करीब डेढ़ माह से सीवरेज युक्त पानी पीने को मजबूर हंै। गली निवासी रोहित शर्मा, अंजनी गोयल, संदीप, रामजी गोयल, सन्नी गोयल, कुलदीप गोयल, नरेश गोयल ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ माह से उनके पेयजल कनैक्शन में सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिससे काफी लोग बिमार भी पड़ चुके हंै। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर अनेक बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन किसी ने भी समस्या की ओर गौर करना उचित नहीं समझा। गली निवासियों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बार-बार संपर्क करने के बाद भी आश्वासन ही दिया जा रहा है। अक्सर ये देखा गया है कि प्रशासनिक व विभाग के अधिकारी किसी अनहोनी के बाद ही समस्या के प्रति गौर कर रहे हंै। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या की ओर गौर न करने से यही प्रतीत हो रहा है कि अधिकारी किसी घटना का इंतजार कर रहे हों। गली निवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीवरेज युक्त पानी से अगर कोई महामारी फैलती है तो उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकार ही जिम्मेवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *