Home » हरियाणा » *डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली में ‘लाइफ़ स्किल्स’ पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित*

*डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली में ‘लाइफ़ स्किल्स’ पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित* 

Facebook
Twitter
WhatsApp
189 Views
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा क्षेत्रीय प्रशिक्षण इकाई, उत्कृष्टता केंद्र, पंचकूला के सहयोग से ‘लाइफ़ स्किल्स’ विषय पर एकदिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन माता पुन्ना देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कालांवाली में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ श्री प्रेम प्रजापति एवं श्री रोहताश सिंह ने प्रतिभागियों को ‘लाइफ़ स्किल्स’ विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। दोनों विशेषज्ञों ने समूह गतिविधियों, चर्चाओं, उदाहरणों तथा प्रायोगिक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन कौशलों के विविध आयामों से परिचित कराया।कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में आवश्यक जीवन कौशलों का विकास करना, उनकी सामाजिक-भावनात्मक क्षमताओं को सुदृढ़ बनाना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना, निर्णय-निर्माण तथा संप्रेषण कौशल में सुधार करना तथा मूल्यों एवं जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना थे।प्रतिभागी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरक, उपयोगी एवं व्यवहारिक बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की कौशल दक्षता को समृद्ध करते हैं तथा शिक्षा को अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाते हैं।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने विषय विशेषज्ञों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे नवाचारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices