सिरसा। सेवा भारती सिरसा ने ग्लोबल स्पेस में प्लॉट नंबर 492 में बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया। यह बाल संस्कार केन्द्र अशोक शर्मा व प्रवेश शर्मा के प्लॉट नंबर 492 में (मै. क्रिस्टल मिल्क एनालाइजर सिरसा) के सौजन्य से गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले कुलदीप कुमार देवगण, जिला सहसचिव, सेवा भारती सिरसा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, गणमान्य मेहमानों का परिचय करवाया। कार्यक्रम में रेनू शर्मा एडवोकेट, धर्मपाल सोमानी, नीलम त्रिखा, वरिष्ठ महिला सेविका समिति पंजाब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। तत्पश्चात अविनाश सचदेवा प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती ने प्रान्त में चल रहे सेवा कार्य और सेवा भारती के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। फिर सीबी कौशिक जिला अध्यक्ष ने सिरसा जिला, नगर, खण्ड और बस्तियों में चल रहे सेवा कार्य और आगामी योजना की विस्तृत जानकारी उदाहरण सहित दी तथा बताया कि संस्था में किसी से जाति नहीं पूछी जाती, सबसे समानता का व्यवहार किया जाता है। किसी के साथ किसी प्रकार का भेद भाव नहीं किया जाता। यहां पर जाति भेद, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर कार्य किया जाता है। इस बाल संस्कार केन्द्र में बच्चों को शिक्षण अध्यापिका प्रीती द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
सेवा भारती सिरसा ने ग्लोबल स्पेस में प्रारम्भ किया बाल संस्कार केन्द्र
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026