Home » हरियाणा » ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
263 Views

चेतावनी, आदेश रद्द न किए जाने तक जारी रहेगा संघर्ष
सिरसा। एचएसईबी वर्कर यूनियन सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ रजिस्ट्रेशन नम्बर-292 मुख्यालय भिवानी के बैनर तले सेंटर काउंसिल के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ  पूरे सिरसा जिले के सभी एसडीओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में सिटी सब यूनिट और इंडस्ट्रियल सब यूनिट का ज्वाइंट रोष प्रदर्शन किया गया, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता इंडस्ट्रियल सब युनिट प्रधान विजय सैनी व सिटी सब यूनिट प्रधान कुलदीप सोनी और मंच संचालन सिटी सब यूनिट सैक्ट्री राय सिंह ने किया। सिटी यूनिट सैक्टरी सुरेश मंगल ने अपने संबोधन में बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों को मरवाने वाला सरकारी आदेश है। इंडस्ट्रियल सबडिवीजन प्रधान विजय सैनी ने संबोधित करते हुए बताया कि यदि कर्मचारी ट्रांसफर किए गए तो बिजली कर्मचारी जो लाइनों की जानकारी के अभाव में हादसों का शिकार होंगे। सिटी सब यूनिट प्रधान कुलदीप सोनी ने बताया कि यहां से दूसरे सर्कल में ट्रांसफर कर दिए गए तो निगम का बहुत ही जरूरी कार्य डिफाल्टिंग अमाउंट किस जगह कितनी है यह सब नई जगह नए स्टेशन पर पता नहीं चलेगी, जिससे निगम को रेवेन्यू लॉस होगा। जब तक यह पॉलिसी रद्द नहीं की जाती, तब तक यूनियन अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। सब अर्बन सब यूनिट व टी एल सब यूनिट ने भी विरोध प्रदर्शन एस डी ओ कार्यलय बिजली टिब्बा के समक्ष जारी रखा व नाथूसरी, रानियां, जीवननगर और ऐलनाबाद की सब यूनिटों ने भी अपने-अपने एस डी ओ कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य तौर पर सिरसा सर्कल सचिव सतेंद्र मोंगा, राजेश जांगरा फोरमैन, रमेश बाबू, सुभाष फौजी, सिटी प्रधान कुलदीप सोनी, ताराचंद, मनोहर लाल, मुन्ना सिंह फोरमैन, सुनील फोरमैन, जयदेव, अमन कंबोज, कुलदीप जांगड़ा, अनिल मुढ, राजेश जेई, मदन कंबोज जेई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *