Home » हरियाणा » ठण्ड़ व कोहरे के मद्धेनजर सभी थाना प्रभारी वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके :- एसपी दीपक सहारन ।

ठण्ड़ व कोहरे के मद्धेनजर सभी थाना प्रभारी वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगना सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके :- एसपी दीपक सहारन ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
222 Views

 

ट्रैक्टर ट्रॉली व वाहनों के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाएं बिना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश :- एसपी ।
सिरसा…….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में धुंध का काफी प्रभाव रहता है,जिसके चलते सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता हैं । ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला सिरसा पुलिस द्वारा निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं,ताकि ऐसे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके ताकि सड़कों पर चलते समय लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें । सिरसा पुलिस ने अब ठंड व कोहरे के मद्धेनजर ओवर स्पीड और लाइन चेंज कर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के ऊपर शिकंजा कसा दिया है,क्योंकि ज्यादातर हादसे इनकी वजह से ही होते हैं । पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहनों को चलाने की हिदायत दी है,ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सकें और किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना होने पाए । इस संबध में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर पूरी तरह आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है । अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है । घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं यह कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है,आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर रखें तथा वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे,ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता,इसलिए हेड लाइट को लो बीम पर रखें ताकि सामने से आने वाले वाहन को देखने में आसानी होगी और गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा । खासतौर से पराली या भूसा से भरे ट्रैक्टर ट्रोली, ट्रक या टैंपो चालक अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं अथवा होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें । अगर किसी वाहन मे तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दुर खड़ा करें और उसकी लाईट जलाएं । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को ठण्ड व धूंध के चलते अपने अपने क्षेत्रो में बिशेष सावधानी बरतने को कहा गया है,ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना होने पाए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है । वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें,जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके । हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है,क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाईट्स दिखाई नहीं देती । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें । जंहा तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकलें । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि यदि कोई वाहन चालक अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए बिना वाहन चलाता हुआ पाया जाता है,तो उसके खिलाफ ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई वाहन चालक गलती करने की चेष्टा न करें ।112 पर तुरंत दें हादसे की सूचना: पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सर्दियों में धुंध होने के चलते कई बार वहां के पीछे जाकर गाड़ी एक्सीडेंट हो जाती है। ऐसे में रोड सेफ्टी की टीम के द्वारा पुलिस मिलकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम कर रही है। ताकि दूर से ही उनकी रिफ्लेक्ट पड़े और उनमें उचित दूरी बनी रहे. जिसे एक्सीडेंट ना हो. पुलिस की छह गाड़ियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर गस्त के लिए छोड़ी गई है. तो 6 राइडर भी गस्त के लिए छोड़ी गई है. अगर कहीं पर किसी प्रकार का कोई हादसा होता है, तो तुरंत डायल 112 को कॉल करें या फिर उसको अस्पताल पहुंचाने का काम करें।सड़क पर सफेद पट्टी जरुरी: उन्होंने बताया कि धुंध के समय सड़क पर चलते समय सफेद पट्टी होना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि धुंध में उसे हमें अंदाजा लगता है कि सड़क कहां पर है। जहां पर सफेद पट्टी नहीं है । वहां पर आरटीए और एनएचएआई दोनों एजेंसी के साथ मिलकर सफेद पट्टी लगाने का काम किया जा रहा है। ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो और हादसों पर रोक लगाई जा सके। सड़कों के मोड़ इत्यादि के साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें ।अवैध कट के खिलाफ कार्रवाई: कई बार देखने को मिलता है कि अवैध काट के चलते भी सड़क हादसे होते हैं । रोड सेफ्टी के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर इस पर काम किया जा रहा है और जहां पर अवैध कट है। उनको बंद किया जा रहा है. अगर कोई उसके बावजूद भी वहां पर अवैध कट बनता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.धुंध के सयम बढ़ जाते हैं हादसे: उन्होंने कहा कि धुंध ज्यादा होने के चलते हादसे बढ़ जाते हैं ऐसे में सभी निर्धारित स्पीड पर ही अपने वाहन चलाएं और लाइन चेंज ना करें, इससे सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से उन्होंने अपील की है कि सभी नियमों का पालन करें. शराब पीकर वाहन न चलाएं और दो पहिया वाहन भी उचित स्पीड में हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं. जिसे हादसों पर रोक लगाई जा सके । वाहन चालकों की सावधानी सतर्कता से ही सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ।
सुरक्षा टिप्स:
निर्धारित सीमा में वाहन चलाएं ,क्योंकि कोहरे में विजिबिलिटी कम होती है,वाहन चालक स्पीड को कंट्रोल में रखें ।
लाइट्स का सही इस्तेमाल लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स (आगे-पीछे) का इस्तेमाल करें,हाई-बीम से बचें क्योंकि वे रोशनी को बिखेर देती हैं।
सामने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें,ताकि अचानक ब्रेक लगाने पर टक्कर न हो ।
शीशे साफ रखें डिफॉगर ऑन करें और वाइपर का इस्तेमाल करें ताकि विंडशील्ड पर धुंध न जमे और आपको बाहर का साफ दिखे।
ओवरटेक न करें कम विजिबिलिटी के कारण ओवरटेक करने से बचें,क्योंकि सामने से आने वाले वाहन का पता नहीं चलता ।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें,क्योकिं ऐसे करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हो ।
घना कोहरा होने पर घर से बाहर न निकल,कोहरा खत्म होने का इंतजार करें ।
सड़क के किनारे चलें सड़क के किनारे बनी पटरी (पेंट की लाइन) के साथ चलें, यह रास्ता दिखाने में मदद करती है ।
क्रूज़ कंट्रोल से बचें धुंध में क्रूज़ कंट्रोल का इस्तेमाल न करें, यह आपकी प्रतिक्रिया को धीमा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices