Home » हरियाणा » सोने की बालियां व अंगुठी चोरी वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू,निशादेही पर सोने आभूषण बरामद ।

सोने की बालियां व अंगुठी चोरी वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू,निशादेही पर सोने आभूषण बरामद ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
197 Views

 

सिरसा……….पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान”के तहत कार्रवाई करते हुए,जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोने की बालियां व अंगुठी चोरी की की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर लिया । सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति हरीश कुमार पत्र वजीर चंद निवासी जंडी वाली गली खैरपुर सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 2 दिसंबर 2025 को घर पर ताला लगाकर किसी काम के सिलसिले में रिश्तेदारी में गया हुआ था । अगले दिन वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला घर में प्रवेश कर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले । घर में रखी अलमारी को चेक किया तो उसमें से एक सोने की अंगूठी व एक जोड़ी सोने की बालियां अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करके ले जाना पाया गया । थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की खैरपुर पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर सिंह उर्फ पीके पुत्र सुरजीत सिंह मोचियांवाली गली थैहड़ मोहल्ला सिरसा को थैहड़ मोहल्ला से काबू कर । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि खैरपुर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उक्त सोने के आभूषण उसने मुथूट फाइनेंस कंपनी को बेच दिए थे । पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मुथूट फाइनेंस कंपनी से उक्त आभूषण बरामद कर लिए है । गौरतलब है कि बीती 9 दिसंबर 2025 को आरोपी अमर सिंह उर्फ पीके गोबिंद नगर क्षेत्र में बंद मकान में सेंध लगारकर करीब 25 तोले सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपए की नगदी चोरी कर मौका से फरार हो गया था । मामला जैसे ही सिरसा पुलिस के संज्ञान में आया आरोपी को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही बंद मकान को अपना निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजमा देता है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान शहर सिरसा में चोरी की अनेक वारदात करनी भी कबूल की है । सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices