190 Views
सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान सिरसा की जेजे कलोनी क्षेत्र एक युवक से 6 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मंगत राम पुत्र साधू राम निवासी ढाणी तेजा सिंह जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान जेजे कलोनी पुलिया के पास मौजूद थी । इस दौरान जेजे कलोनी की तरफ से एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना शहर सिरसा को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
Post Views: 154



