धर्मशाला के निर्माण को लेकर बनाई रूपरेखा, समाज से की सहयोग की अपील
सिरसा। आर्य समाज मंदिर में बैरागी समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी स्थानीय बैरागी समाज व आसपास के गांवों के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैरागी समाज सभा के प्रधान जयचंद बैरागी ने की। प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में समाज के उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम स्व. महावीर सोढा व स्व. रामअवतार स्वामी के निधन पर सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा बैरागी समाज की धर्मशाला को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई और बैरागी समाज के लोगों से धर्मशाला के लिए बढ़चढक़र आर्थिक सहयोग के लिए आह्वान किया गया है। उन्होंने बैरागी समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे मिल जुलकर एकता के साथ समाज को आगे ले जाने के लिए एक मंच पर आएं। इस मौके पर मुख्य कार्यकारिणी सदस्य व मोबाइल यूनियन के उपप्रधान पवन कुमार स्वामी ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण को लेकर समाज के महानुभावों ने गहरी रूचि दिखाई है और उनके आह्वान पर सभी लोगों ने सहयोग रूपी हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। उपप्रधान विमल स्वामी ने सभी से आह्वान किया कि समाज के सभी लोग तन-मन-धन से धर्मशाला के निर्माण सहित समाज उत्थान के सभी कार्यों में सहयोग करें। मीडिया प्रभारी चिमनलाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी से आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संगठन के कोषाध्यक्ष मनोज स्वामी के किसी कारणवश समय नहीं देने के चलते अस्थाई समय के लिए हनुमान स्वामी, जोकि समाज के उत्थान में हमेशा सर्वोपरि रहते हंै और अनुभवी भी हंै, को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया गया है। इस मौके पर भाल सिंह डीजीएम बीएसएनएल कुतियाना ने कहा कि बैरागी महासभा की कमेटी अच्छा काम कर रही है, इसलिए समाज के सभी लोग उनका सहयोग करें। इस मौके पर भोजराज चौटाला, मनोज बैरागी चौटाला, पटवारी ओमप्रकाश, जगदेव बैरागी, पवन बैरागी फरवाईकलां, निर्मल कुमार, दयाराम बैरागी, रामप्रकाश बैरागी, रामकुमार, आशीष स्वामी, देवीलाल वन विभाग, प्रेम कुमार दड़बा, सचिन स्वामी, महेंद्र, प्रमोद कुमार फूलकां, हंसराज माधोसिंघाना, मा. सतीश सिरसा, प्रभु स्वामी, झाबरमल, रामप्रकाश स्वामी, मंगतराम, मनोज सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।
आर्य समाज मंदिर में बैरागी समाज का मिलन समारोह आयोजित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026