186 Views
सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना सिरसा पुलिस ने 4 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर आरोपी को मोंगा पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया है । गौरतलब है कि बीती 2 फरवरी 2025 को जिला की सीआईए सिरसा पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किर्ती नगर क्षेत्र से दो आरोपियों अजय उर्फ अवधेश पुत्र विजय व राजेन्द्र उर्फ काली पुत्र महबूब निवासियांन वार्ड नंबर 1 नाथों वाला मोहल्ला रानिंया जिला सिरसा को 4 ग्राम 52 मिलाग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया की उक्त हेरोइन सन्नी पुत्र हरजिंद्र उर्फ राजेन्द्र तरनतारण पंजाब से लेकर आया था । शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले
दर्ज कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान शहर थाना सिरसा पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में संलिप्त सप्लायर सन्नी पुत्र हरजिंद्र उर्फ राजेन्द्र निवासी गली नंबर 21 मास्टर कॉलोनी तरनतारण पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Post Views: 159