Home » हरियाणा » 2 किलो 184 ग्राम डोडा चूरा बरामद,व्यक्ति काबू ।

2 किलो 184 ग्राम डोडा चूरा बरामद,व्यक्ति काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
180 Views

 

सिरस…….सिरसा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोड़ी क्षेत्र से एक व्यक्ति को हजारों रुपए का 2 किलो 184 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की एक टीम ने गश्त के दौरान बांदर पती रोड़ रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए हुए पैदल आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में निमयानुसार तलाशी ली तो हाथ में लिए प्लास्टिक थैले से 2 किलो 184 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जयपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र आत्मा सिंह निवासी बांदर पती रोड़ी के रुप में हुई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रोड़ी थाना पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices