Home » हरियाणा » सीआईए सिरसा पुलिस ने 315 बोर के अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा ।

सीआईए सिरसा पुलिस ने 315 बोर के अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
209 Views

 

सिरसा…पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चला जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते रानियां थाना क्षेत्र के गांव ढुडियांवाली से एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव ढुडियांवाली से होते हुए गांव गिंदड़ा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने आरोपी रिछपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव ढुडियांवाली को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *