जेजेपी जिलाध्यक्ष वर्मा ने दी बधाई, संगठन की नीतियों के प्रचार पर दिया बल
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के किसान सैल के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल ने बुधवार को अपने प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए हलकाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जेजेपी के शीर्ष नेतृत्व, संबद्ध प्रदेश संयोजकों एवं जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा से विमर्श के बाद उन्होंने डबवाली हलके से गुरप्रीत सिंह, सिरसा से महावीर सहारण, ऐलनाबाद से राममूर्ति ढिल्लों, रानियां से मनदीप सिंह बराड़ एवं कालांवाली से जगसीर सिंह को अपने प्रकोष्ठ का हलका प्रधान नियुक्त किया है। इसी प्रकार एससी सैल के जिला संयोजक गुरजंट सिंह तिगड़ी ने अपने प्रदेश संयोजक सुरेंद्र भागीराम एडवोकेट की स्वीकृति के बाद सिरसा हलका से संजीव कुक्कू, डबवाली से दीपा सिंह, रानियां से जगसीर सिंह, ऐलनाबाद से सोहनलाल एडवोकेट एवं कालांवाली से हरजिंद्र सिंह को प्रकोष्ठ का हलकाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका सरोज डूडी ने अपने प्रकोष्ठ में सिरसा से अमरजीत कौर, ऐलनाबाद से सुनीता, रानियां से पूजा महला, डबवाली से शकीला बिश्रोई एवं कालांवाली से जसवीर कौर को प्रकोष्ठ का हलकाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार बीसी सैल के जिला संयोजक छिंद्रपाल कंबोज ने अपने प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए डबवाली से गुरप्रेम सिंह, सिरसा से धर्मवीर भोबरिया, ऐलनाबाद से मौजीराम जांगड़ा, रानियां से बलदेव कंबोज एवं कालांवाली से संदीप कंबोज को प्रकोष्ठ का हलकाध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त तमाम प्रकोष्ठों के विस्तार पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी हलकाध्यक्षों को अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन का हिस्सा बनाएं।
जेजेपी के विभिन्न प्रकोष्ठों का हुआ विस्तार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026