सरकार पर लगाया हरियाणा के युवाओं से नौकरियों में भेदभाव का आरोप
सिरसा। सिरसा विधानसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद भाम्भू के निवास पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने की और युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी सभी पदाधिकारियों को दी गई। कटारिया ने बताया कि किस तरह से प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है और बाहरी युवाओं को रोजग़ार देने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के युवाओं को केवल गु्रप डी की नौकरी में ही रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टाफ़ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हरियाणा के युवाओं को अयोग्य करार दे रहे हैं और हरियाणा की यूनिवर्सिटीज की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। इसके विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस हर जिले में एचपीएससी के चेयरमैन का पुतला फूंकेंगी। इस अवसर पर हरियाणा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। युवा कांग्रेस जनजागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक करेगी। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आनंद भाम्भू ने सभी पहुंचे हुए युवाओं और युवा नेताओं का सिरसा पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे हम बेखूबी से निभाएंगे। इस अवसर पर नवदीप कंबोज महासचिव युवा कांग्रेस हरियाणा, सतीश खिचड़ महासचिव युवा कांग्रेस हरियाणा, गोविंद सिंह (बग्गा नंबरदार) जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सिरसा, सौरभ सहारण जिला महासचिव युवा कांग्रेस सिरसा, भूपेंद्र शर्मा विधानसभा अध्यक्ष डबवाली, लवप्रीत सिंह विधानसभा अध्यक्ष कालांवाली, जसकरण ब्लॉक अध्यक्ष रोड़ी, अंकित भाम्भू युवा कांग्रेस नेता सिरसा, पंकज खारिया, संदीप भाम्भू, मोहित बंसल, अनिल भाम्भू सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस प्रदेशभर में फूंकेगी एचपीएससी चेयरमैन के पुतले: निशित कटारिया
Facebook
Twitter
WhatsApp



