सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरा ढिल्लों में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हो गया। 7वें दिन का शुभारंभ ईश वंदना, राष्ट्रगान, लक्ष्य गीत से हुआ। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी ने बताया कि 7वें दिन के कार्यक्रम के अवसर पर बाल संरक्षण विभाग से प्रदीप चौहान व बाल कल्याण समिति सदस्य अनिल ढिढ़ारिया ने शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम, बाल अधिकार, महिला हेल्पलाइन, पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है, ठगों ने ठगी के अनेक तरीके निकाल लिए हंै, जिसका शिकार जनता हो रही है। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि वो किसी को अपना यूपीआई पिन न बताएं, इसके साथ-साथ एटीएम में जाते वक्त अन्य व्यक्ति के पास होते हुए एटीएम का इस्तेमाल न करें। किसी से अपना एटीएम पिन व के्रडिट कार्ड सीवीवी सांझा ना करें। महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी देते हुए कमेटी सदस्यों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं दी गई है, किसी भी संकट की स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करें, ताकि समय रहते किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कुछ सवाल भी दोनों सदस्यों से किए, जिनका बखूबी उत्त्तर देकर सदस्यों ने स्वयंसेवकों की जिज्ञासा को शांत किया।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026