Home » हरियाणा » एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने 252 ग्राम अफीम सहित युवक काबू ।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने 252 ग्राम अफीम सहित युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
220 Views

 

सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एटीं नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नेशनल कॉलेज सिरसा के नजदीक से एक युवक को 252 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एटीं नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र बन्सीलाल निवासी गांव बंसुधार,जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एटीं नाकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी नेशनल कॉलेज सिरसा क्षेत्र मे मौजुद थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 252 ग्राम अफीम बरामद हुई । एटीं नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सिविल लाइन थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *