Home » हरियाणा » मोबाइल फोन पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले युवक को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया ।

मोबाइल फोन पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले युवक को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया ।  

Facebook
Twitter
WhatsApp
154 Views
सिरसा…….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घर बैठे मोबाइल फोन पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले युवक अरविंद कुमार पुत्र जानवीर सिंह निवासी गांव आन्नदगढ़,जिला सिरसा को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया । सिविला लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि बीती 30 नंबवर 2025 को थाना में माननीय अदालत के आदेश प्राप्त हुए की दीपक पुत्र बेगराज निवासी खाई शेरगढ़ जिला सिरसा ने कोर्ट में हाजिर आकर एक दोषी व्यक्ति की जमानत लेने के लिए अपना फर्जी आधार कार्ड सबमिट करवाया था । माननीय कोर्ट द्वारा जमानतदार के आधार कार्ड की सॉफ्टवेयर के जरिए जांच की, तो उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड फर्जी पाए गया । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त फर्जी आधार कार्ड़ आन्नदगढ़ निवासी अरविंद कुमार पुत्र जानवीर सिंह से बनवाया था । पूछताछ के दौरान आरोपी अरविंद कुमार ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड़ बनाने के संबंध में सिविल लाइन थाना में एक अन्य मामला भी दर्ज है । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices