Home » हरियाणा » लाखों रुपए की 46 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन सहित कार सवार 5 युवक पुलिस गिरफ्त में ।

लाखों रुपए की 46 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन सहित कार सवार 5 युवक पुलिस गिरफ्त में ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
128 Views
सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांवव मानकं दिवान चौपटा क्षेत्र से कार सवार पांच युवकों को लाखों रुपए की 46 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव दङबा कलां से होते हुए गांव मानक दिवान की तरफ जा रही थी । इसी दौरान गांव मानक दिवान की तरफ से एक कार आती दिखाई दी । उक्त कार सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास कि कार अचानक बंद हो गया । पुलिस ने शक के आधार पर कार को चेक किया तो कार में सवार युवकों की पहचान शिव कुमार पुत्र धर्मपाल,नरेश उर्फ शिवा निवासिंयान गांव निर्बाण,विनोद कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव रामपूरा ढिलों,हर्ष पुत्र मदन निवासी गांव दङबा कलां व प्रवीन उर्फ बग्गा पुत्र जगदीश निवासी गांव कावलगढ़ तह.रतिया जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि उक्त युवकों को गिरफ्तार कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 46 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices