पेंशन बढ़ाकर 3,200 करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिनंदन: एडवोकेट यतीन्द्र सिंह
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 की वृद्धि कर उसे 3,200 प्रतिमाह किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि यह निर्णय हरियाणा के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं अन्य पात्र वर्गों के सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हरियाणा सरकार आज देश में सर्वाधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है, जो प्रदेश के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि यह सब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और ह्लअंत्योदयह्व की भावना से प्रेरित नीतियों का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है, विशेष रूप से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास और प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि से लाखों परिवारों को राहत मिलेगी और बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस संवेदनशील एवं जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पूरी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी भावना से कार्य करती रहेगी।
अंतिम व्यक्ति तक विकास की गूंज:
Facebook
Twitter
WhatsApp



