Home » हरियाणा » नंदीशाला केलनियां में धूमधाम से मनाया श्रीराधा कृष्ण मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस

नंदीशाला केलनियां में धूमधाम से मनाया श्रीराधा कृष्ण मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
143 Views

अपनी नेक कमाई से गौवंश के लिए करें सहयोग: बाबा ब्रह्मदास महाराज
सिरसा। नंदीशाला केलनियां में स्थापित श्री राधाकृष्ण मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज, श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा, अमन चोपड़ा सहित अनेक महानुभावों ने शिरकत कर श्री राधाकृष्ण भगवान से आशीर्वाद लिया। नंदीशाला केलनियां  के प्रधान पवन बांसल ने बताया कि सर्वप्रथम सुबह 8.15 बजे मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने आहूति डालकर पुण्य कमाया। इसके बाद महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन किया। सुबह 11 बजे से भगवान को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया, जोकि प्रभु ईच्छा तक चला। इस मौके पर बाबा ब्रह्मदास महाराज ने नंदीशाला में गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओ ं के लिए कमेटी के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। गौमाता की सेवा वही कर सकता है, जिसपर गौमाता की कृपा होती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी नेक कमाई से कुछ सहयोग गौवंश के लिए अवश्य करें, ताकि इनका सभी के सहयोग से बेहतर तरीके से पालन-पोषण हो सके। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने कहा कि शहर को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने में केलनियां नंदीशाला का बहुत बड़ा योगदान है। कमेटी सदस्यों ने अपनी मेहनत व शहरवासियों के सहयोग से नंंदीशाला को बेहतर तरीके से गतिमान बनाए रखा है। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि नंदीशाला को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने एक लाख रुपए की राशि नंदीशाला कमेटी को सहयोग स्वरूप भेंट की। इस मौके पर प्रधान पवन बांसल ने बताया कि जून 2021 में उन्होंने नंदीशाला का कामकाज संभाला था। उससे पहले यहां क्या था, ये सभी को पता है। 2021 के बाद से लगातार नंदीशाला में सुधार हुआ। शहरवासियों के सहयोग से नंदीशाला कमेटी के सदस्यों ने मिलकर इस नंदीशाला की सीरत व सूरत दोनों बदलने का काम किया। जिसका परिणाम ये हुआ कि एक तरफ जहां शहरवासियों को बेसहारा गौवंश से छुटकारा मिला, वहीं नंदीशाला में लाए गए गौवंश का यहां आश्रय देकर बेहतर पालन-पोषण किया जा रहा है। बांसल ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ गौवंश की सेवा है। जब तक शरीर में प्राण है, सेवा का ये कारवां निरंतर जारी रहेगा। नंदीशालाम् में शहर से लगातार गौवंश को यहां क्षमता के अनुसार लाया जा रहा है। प्रयास यही है कि जितना अधिक हो सके, यहां बेसहारा गौवंश को लाकर आश्रय दिया जाएगा। गौवंश के लिए  नंदीशाला में पर्याप्त संसाधन हैं और आमजन भी बढ़चढ़कर सहयोग कर रहा है। उन्होंने गांव केलनियां के ग्रामीणों के साथ-साथ आमजन से भी आह्वान किया कि वे यहां आएं और सेवा व सहयोग करें, ताकि शहर कैटल फ्री हो सके। नंदीशाला के सचिव सुशील कंदोई ने कहा कि गौवंश के लिए किया गया सहयोग कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद से ही सागर भरता है। इसलिए सभी मिलकर थोड़ा-थोड़ा अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें तो जहां शहरवासियों को बेसहारा गौवंश से मुक्ति मिलेगी, वहीं गौवंश का पालन-पोषण बेहतर तरीके से हो सकेगा। इस मौके पर सुधीर ललित मेहता, महेंद्र बणीवाला, प्रेम कंदोई, प्रवीण महिपाल, राजेंद्र सचदेवा, राजेश जलंधरा, राजेश गनेरीवाला, अशोक कुमार, अमित कुमार, ताराचंद करड़वाल, विजय बांसल, सुशील कंदोई, सतीश शर्मा, वेदप्रकाश गर्ग, सतीश बांसल, कृष्ण गुंबर, प्रदीप मेहता, राजेंद्र सचदेवा, सोहन फौजी, सुनील कुमार केडिया, सुभाष वर्मा, पवन सरपंच ढाबां, सोहन फौजी, श्याम सुंदर गिरधर, दीप्ति प्रकाश, अशोक गंडा सहित गांव सुखचैन व केलनियां के ग्रामीण व गौभक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices