सिरसा। खाटू धाम के लिए जा रहे श्री बालाजी पैदल यात्रा परिवार संघ के दल का गांव किराड़ा (राज.) के पास चिल्ड्रंस पेराडाइस सैकेंडरी स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रिंसीपल रोहताश व स्कूली विद्यार्थियों ने फूलों से दल का स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने श्याम बाबा का गुणगान किया व बाबा के भजनों पर जमकर झूमे। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल रोहताश ने कहा कि विद्यार्थियों को सनातन संस्कृति से जोड़े रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम काफी कारगर साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि पैदल जा रहे जत्थे ने विद्यार्थियों को पैदल यात्रा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। प्रिंसीपल ने कहा कि वर्तमान में युवा मोबाइल रूपी बिमारी की चपेट में आकर सबकुछ भूलता जा रहा है। अगर उन्हें सनातन संस्कृति के बारे में शुरू से ही अवगत करवाया जाएगा तो वे अपने रास्ते से नहीं भटकेंगे और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ सनातन संस्कृति से भी जुड़े रहेंगे। इस मौके पर विनोद गाट, बल्लू चाट भण्डार, मनोज, जतिन, कन्हैया, यश, प्रेम, साहिल, लक्की सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
खाटू धाम पैदल जा रहे जत्थे का स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने किया स्वागत
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026