सिरसा। विगत दिवस भाजपा जिला कार्यालय सरसाई कमल में जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा, हलोपा तथा निर्दलीय सहित कुल 22 पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में सभी पार्षदों से उनके-अपने वार्डों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विकास कार्यों से जुड़ी आवश्यकताओं की सूची मांगी गई, ताकि समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही कर वार्डों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक माह इस प्रकार की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि शहर की समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श उपरांत उनके समयबद्ध निदान को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों से आह्वान किया कि वे समर्पित भाव से जनता की आशाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करें तथा आपसी एकजुटता का संदेश दें। बैठक में उपस्थित जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करें तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एक परिवार की तरह कार्य करें, क्योंकि संगठन सर्वोपरि होता है। उपस्थित, अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। यदि विकास कार्यों से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत सामने आती है तो उसे तुरंत जिला अध्यक्ष या नगर परिषद चेयरपर्सन शांति स्वरूप के संज्ञान में लाया जाएगा। सभी पार्षदों ने एकजुट होकर यह संकल्प दोहराया कि वे मिलकर सिरसा शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि आम नागरिक सुखी, सुरक्षित और समृद्ध जीवन व्यतीत कर सके। इस अवसर पर गोबिन्द कांडा, नगर परिषद चेयरपर्सन वीर शांति स्वरूप, रोहताश जांगड़ा, मनीष सिंगला, महामंत्री अम्बर मेहता तथा निर्वाचित पार्षदों में सनप्रीत सोढ़ी, जसपाल सिंह, सुमन शर्मा, राजन शर्मा, दीपक बंसल, मनीष कुमार, अंग्रेज बठला, हेमकांत शर्मा, मोनिका सर्राफ, रूबी सेठी, संजीव रातुसरिया, चंद्रिका गनेरीवाला, कुसुम, विक्रम सैनी, पूजा सैनी, मनमोहन मिढा, जोगिंदर सिंह, राखी मौर्य, अनु मल्होत्रा, आशा रानी, सरोज रोहिल्ला तथा राजेंद्र जांगड़ा बैठक में उपस्थित रहे।
भाजपा जिला कार्यालय सरसाई कमल में हुई नगर पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026