– किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर 23, 24, 25 फरवरी को कुरुक्षेत्र सीएम आवास पर महापड़ाव को लेकर गांव झोरड़ रोही में बीकेई टीम ने की मीटिंग: लखविंदर सिंह औलख
सिरसा। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किसान विरोधी लिए जा रहे फैसलों के विरोध में और किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान एकता बीकेई के बैनर तले सिरसा जिले के गांवों में मीटिंगों का दौर शुरू हो गया है। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने गांव झोरड़ रोही में किसानों की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसान व मजदूर 23, 24, 25 फरवरी को कुरुक्षेत्र सीएम आवास पर लगने जा रहे महापड़ाव का हिस्सा बनेंगे। औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका से किया गया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किसानों के लिए डैथ वारंट से कम नहीं है। इस लिए उपरोक्त डील को रद्द किया जाए। सरकारों की गलत नीतियों व फसलों के सही दाम न मिलने के कारण कर्जदार हुए किसानों, खेत मजदूरों की संपूर्ण कर्जा माफी की जाए। स्वामीनाथन आयोग सी2+50 प्रतिशत के तहत फसलों के भाव तय की जाए तथा एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून बनाया जाए। नया बिजली कानून व सीड्स बिल रद्द किया जाए। बुजर्गों का सम्मान भत्ता बंद करने के लिए सरकार कोई बहाना ना निकालें। हरियाणा मुख्यमंत्री धान घोटाले में लिप्त अधिकारियों को बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाएं। मुख्यमंत्री अपनी की गई घोषणाओं के अनुसार 23 फसलों क ीएम एस पी पर खरीद करवाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की त्रुटियों को दूर किया जाए। नदियों, नालों और खालों की सफाई व खुदाई करवाई जाए। यूरिया व डीएपी खाद समय पर मुहिया करवाई जाए, को-आॅपरेटिव बैंक व सोसाइटियों को मजबूत करके नए किसानों को मेंबर बनाया जाए, केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख की गई थी, जिसका अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, उसे जारी किया जाए। किसान आंदोलन भाग-1 व भाग-2 की सभी मांगों को पूरा किया जाए। उपरोक्त सभी मांगों को मनवाने के लिए 23 से 25 फरवरी तक कुरूक्षेत्र मुख्यमंत्री आवास पर किसानों-मजदूरों का महापड़ाव है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर किसान एकता का परिचय दें। किसानों से अपील है कि अपने-अपने बिस्तर साथ लेकर आएं। इस मौके पर बीकेई हलका प्रधान नत्था सिंह, पूर्व सरपंच नछत्तर सिंह, दर्शन सिंह, संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, तेजा सिंह, अंग्रेज सिंह, रघुबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुलाब सिंह, अमरीक सिंह, सुखदीप सिंह, निका सिंह, रणधीर सिंह, गगी आदि किसान मौजूद रहे।
हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 23, 24 व 25 फरवरी को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास पर लगेगा महापड़ाव: लखविंदर सिंह औलख
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026