सिरसा। खाटू श्याम धाम (राजस्थान) में श्री श्याम भंडारा संघ ट्रस्ट रजि. द्वारा आगामी 23 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक लगाए जाने वाले भंडारे को लेकर सिरसा के मंगलम पैलेस से भंडारा सामग्री के ट्रक और दो बसें सेवादारों की ट्रस्ट के संरक्षक पुरुषोत्तम गोयल एवं प्रधान सुनील सोनी की अध्यक्षता में बीती सांय को रवाना किए गए। वहीं भंडारे की तैयारी को लेकर संस्था के उप प्रधान अजय मित्तल , ट्रस्टी नरेश गुप्ता, संस्था के युवा सदस्य विवेक गुप्ता और युवा प्रधान हिमांशु गोयल को सिरसा से खाटू धाम के लिए दो दिन पूर्व ही रवाना कर दिया गया था। इस अवसर पर प्रधान सुनील सोनी ने कहा कि हर बार फाल्गुन मेले पर खाटू श्याम धाम में भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस 6 दिवसीय भंडारे में लाखों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने भंडारे के लिए सहयोग स्वरूप सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव मोहित गोयल, उप प्रधान अजय मित्तल, कोषाध्यक्ष सुनील जिंदल, मनोज सिंगला (मौजा), राजीव बंसल, मनोज जूहीवाला, नरेश गुप्ता, सुशील शर्मा (शीलू) पंकज सरार्फ, पिंटू महिपाल व संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।
श्री श्याम भंडारा संघ ट्रस्ट रजि. द्वारा खाटू श्याम धाम में भंडारे के लिए सामग्री रवाना
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026