सिरसा। सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए गरिमामय आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गीत, कविता, फैशन शो, नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राएं भावुक हो उठीं। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से 12वीं की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 12वीं कॉमर्स की छात्रा सिमरन को मिस फेयरवेल तथा 12वीं आर्ट्स की छात्रा पायल को मिस जैन के रूप में चयनित किया गया। युक्ति को शिष्टाचार छात्रा एवं पलक को पर्सनालिटी अवॉर्ड प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु बालाजी ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी। प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी तथा ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने छात्राओं को उपहार एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सदस्य बलवंत राय, ज्ञानचंद, कुणाल नौलखा एवं चंपालाल ने भी छात्राओं को सफलता का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्राइमरी इंचार्ज नीरज, अध्यापक प्रतिनिधि सुमन सोनी, कक्षा 12वीं की इंचार्ज दीपिका, सिमता, कक्षा 11वीं की इंचार्ज रवीना, कुसुम सहित समस्त अध्यापकगण ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त किया।
सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं छात्राओं का आशीर्वाद समारोह सम्पन्न
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026