राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अनीता मङिया की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अध्याय XXIII के प्रति जागरूकता” विषय पर एक महत्वपूर्ण अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रशासनिक न्याय विभाग, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवीन विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉक्टर संदीप बेनीवाल द्वारा आए हुए प्रमुख वक्ता एवं अतिथि गणों के स्वागत संबोधन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सिरसा बार काउंसिल के पूर्व प्रधान एडवोकेट प्रयागराज ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अध्याय XXIII के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा इसके व्यावहारिक महत्व को सरल एवं प्रभावी उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा विधि के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट प्रयागराज ने विषय से संबंधित विद्यार्थियों की सभी जिज्ञासाओं का संतोषजनक निवारण किया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. संजीत,सीताराम, सुभाष दुसाद और जगदीप आदि प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।
नेशनल कॉलेज में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 पर व्याख्यान का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026