Home » हरियाणा » नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ फाल्गुन मेले का शुभारंभ

नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ फाल्गुन मेले का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
122 Views

सिरसा। शहर के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मेले का शुभारंभ एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मंदिर सह-संरक्षक तेजपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रात:काल श्याम बाबा की भव्य श्रृंगार आरती के साथ मेले की शुरूआत की गई। आरती के उपरांत बाबा को बाल भोग अर्पित किया गया तथा प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि शहर एवं आसपास के गांवों से ध्वजा लेकर पहुंचे पैदल यात्रियों का मंदिर प्रांगण में पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। प्रात: 9 बजे से मंदिर प्रांगण में नटराज आर्ट ग्रुप द्वारा महारास नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। दोपहर 12 बजे भोग आरती के दौरान बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया और इसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार शाम 5 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अबोहर से पधारे भजन गायक विशु गर्ग एवं मनीष म्यूजिकल ग्रुप बाबा के श्रीचरणों में भजनों की प्रस्तुति देंगे। मेले को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर एडवोकेट सुनील शर्मा योगी, विकास गर्ग,नवीन गोयल, रमन सर्राफ, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला एडवोकेट, राजेश बंसल, प्रवीण महिपाल, हेमंत साहुवाला, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, मुकेश बंसल, समीर सिंघल, दीपक वधवा, राकेश शर्मा, ललित मोंगा, मनोज कौशिक, कमल अग्रवाल, मनीष जलंधरा, विशु गनेरीवाला, तेजपाल कुमार, रवि मिमानी, अमित गोयल, दीपक मोंगा, अभिषेक, अनमोल कक्कड़, गौतम गोयल, ऋषभ जैन, विकास गर्ग, नवीन फुटेला, अमन गुप्ता, योगेश शर्मा, प्रदीप ढाका, रूपेश मरदा, नवनीत बंसल, चिराग, सुशांत इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices