Home » हरियाणा » एडीसी वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

एडीसी वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
176 Views

सिरसा, 27 फरवरी।
एडीसी वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान शिविर व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यालय स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलेवार समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का तत्परता के साथ स्थाई समाधान किया जाए ताकि नागरिकों को संतुष्टि हो और उन्हें ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने विशेष तौर पर लंबित शिकायतों व सीवरेज व मरम्मत जैसी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की समस्याएं ज्यादा आ रही हैं, वहां संबंधित अधिकारी इन्हें स्वयं मोनिटर करें और कमेटी या ग्रुप बनाकर समाधान का प्रयास करें। उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग को सरकारी जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभागों को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि किसी भी जन शिकायत की एटीआर निर्धारित  प्रोफार्मा अनुसार अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 7555 शिकायतें दर्ज हुई है, जिसमें से 162 शिकायतें लंबित है तथा 5915 शिकायतों का समाधान किया गया है। इसके अलावा 1027 शिकायतें रिजेक्ट हुई हैं, 373 शिकायतें रिओपन हुई है तथा 78 शिकायतें न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सीएम विंडो, समाधान शिविर और जनसंवाद की शिकायतों को अधिकारी खुद पढ़ें और उनमें जो शिकायतें दी गई है, उनके समाधान के लिए पुरजोर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी तालमेल के साथ बेहतर कार्य करें और यदि कोई शिकायत दूसरे विभाग से भी संबंधित है तो उसे भी तत्काल अवगत करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *