सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी के आदेशानुसार, डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया के नेतृत्व एवम् डाइट ईटी विंग प्रभारी डॉ. मनोज पुरी एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता संदीप कुमार की देखरेख में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा में एक दिवसीय सहकर्मी शिक्षण समुदाय (पीएलसी 2) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने बताया कि पीएलसी का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा एवं की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाते हुए विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना है। वहीं प्रवक्ता संदीप कुमार एवं एवं बीआरपी संजय रेवड़ी ने बतौर मास्टर ट्रेनर शिरकत करते हुए बताया कि इस पहल के अंतर्गत शैक्षिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर कक्षा शिक्षण प्रक्रिया, शिक्षण निर्देश, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा शिक्षकों और छात्रों के सामाजिक-भावनात्मक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यक्रम में डाइट प्रवक्ताओं एवं बीआरपी, एबीआरसी प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए इस पहल को शिक्षा क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कोट्स:
-डाइट डिंग में आज एक दिवसीय सहकर्मी शिक्षण समुदाय (पीएलसी 2) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सिरसा जिले विभिन्न खंडों से 96 बीआरपी/ एबीआरसी और समस्त डाइट प्रवक्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम से शिक्षण पद्धति में सुधार, नवाचार को प्रोत्साहन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
-डा. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं प्राचार्या, डाइट डिंग, सिरसा।
डाइट डिंग में सहकर्मी शिक्षण समुदाय (पीएलसी 2) एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026