Home » हरियाणा » चौ. देवीलाल गौशाला में गौ गोपाल भक्ति कथा अमृत प्रवाह व गोदान 11 मार्च से

चौ. देवीलाल गौशाला में गौ गोपाल भक्ति कथा अमृत प्रवाह व गोदान 11 मार्च से

Facebook
Twitter
WhatsApp
159 Views

सिरसा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौ. देवी लाल गौशाला शिवपुरी रोड, सिरसा में गो गोपाल भक्ति कथा अमृत प्रवाह व गोदान 11 मार्च 2026 बुधवार से 15 मार्च 2026 रविवार तक आयोजित की जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए गौशाला के प्रधान जोगेंद्र नागपाल ने बताया कि कथा में डा. स्वामी दिव्या नन्द भिक्षु हरिद्वार तपोवन वाले कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने बताया कि शिव पूजन, रुद्राभिषेक, पट्टाभिषेक व गोदान का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा। उसके बाद जलपान होगा। कथा का समय शाम 4.30 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। प्रधान ने बताया कि कथा के बाद प्रतिदिन भंडारा श्री अमरनाथ सेवा समिति के सौजन्य से लगाया जाएगा। कोई भी गौ भक्त गोदान करना चाहता है तो वह 11 से 15 मार्च तक की कोई भी तारीख लिखवा सकता है। उन्होंने कहा कि गौशाला में आना व कार्यक्रम में शामिल होने की सेवा भी गोभक्ति के समान है। उन्होंने गौशाला प्रबंधन कमेटी की ओर से समस्त गौभक्तों व शहरवासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार सहित कथा में जरूर आएं। जोगेंद्र नागपाल ने बताया कि 14 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आई कैम्प, मेडिकल चेकअप कैम्प व विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कैंप भी गौशाला परिसर में लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *