Home » हरियाणा » गौशाला से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वांरट पर लिया ।

गौशाला से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वांरट पर लिया ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
122 Views
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर दो अन्य की पहचान कर ली गई है ।
सिरसा….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्री गौशाला सिरसा से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि श्री गौशाला में कार्यरत पवन कुमार पुत्र सूरज राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 फरवरी की रात्रि को कुछ अज्ञात युवकों ने गौशाला में घुसकर ट्यूबवेल की केबल तार चोरी कर मौका से फरार हो गए । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान सदर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉबी उर्फ गोबी पुत्र मंगल सिंह व साहिल उर्फ सोहन लाल निवासियांन सिंगीकाट मौहल्ला मेला ग्राउंड सिरसा को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया ।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनके दो अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है । दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए शहर थाना की पुलिस टीमे लगातार दबिश दे रही है,आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर चोरीशुदा केबल तार बरामद किया जाएगा । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices